नौबतपुर: नौबतपुर में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के गले से ₹1.5 लाख का मंगलसूत्र छीना
नौबतपुर के अजवां ओवरब्रिज पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। बाइक सवार दो बदमाशों ने इलाज कराकर लौट रही एक महिला के गले से करीब 1.5 लाख रुपये का मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि महिला अपने परिजनों के साथ बाइक से घर लौट रही थी, तभी पीछे से बिना नंबर की काले रंग की बाइक पर सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। एक