लखनादौन: लखनादौन विकासखंड में तेज बारिश से कहर, खरीदी केंद्रों में खुला रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीगा
लखनादौन विकासखंड एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आज दिन मंगलवार को दोपहर करीब 2:00 से 3:00 के बीच हुई तेज बारिश के चलते खरीदी केदो में खुले में रखा करीब हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया है। तो वही जिम्मेदार अब इसे प्राकृतिक आपदा मानकर पल्ला झाड़ रहे हैं।