आरा: कसाप गांव के समीप सड़क दुर्घटना में हवलदार की मौत के बाद घटनास्थल का जांच करने पहुंचे एसपी मिस्टर राज
Arrah, Bhojpur | May 18, 2025 रविवार के शाम 8 बजे उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसाप गांव के समीप ड्यूटी के दौरान BSAP-18 के हवलदार देवेंद्र पासवान की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, भोजपुर, सहायक पुलिस अधीक्षक, भोजपुर सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जांच किये।