सोमवार 6 बजे सड़क दुर्घटना में घायल सिकंदरा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाजल के प्रधानाध्यापक विजय कुमार को इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाजल के प्रधानाध्यापक शेखपुरा जिले के नीमी गांव निवासी विजय कुमार विद्यालय से किसी काम के लिए सिकंदरा आए।