अयोध्या कारागार से बुधवार रात बाउंड्री फांदकर फरार हुए दो बंदियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। बंदियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमों ने जेल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगे 78 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। दूसरे दिन भी पुलिस, प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।