नगर के मोहल्ला पट्टी डहर में मारपीट के दौरान दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शनिवार को मोहल्ला पट्टी डहर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दो लोग घायल हो गए घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।