चकाई: चकाई रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक कंचन मिश्रा को निलंबित किया गया, जांच में पाए गए दोषी
Chakai, Jamui | Oct 7, 2025 चकाई रेफरल अस्पताल के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सह अस्पताल प्रबंधक कंचन कुमार मिश्रा पर एएनएम और जीएनएम कर्मियों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच में उन्हें दोषी पाया गया है। जमुई जिला अधिकारी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने सभी बिंदुओं पर विस्तृत जांच की और अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी। मंगलवार को 10:00 बजे स्वास्थ्य प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया.