आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपट्टी में शनिवार को पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी के मामले में वांछित दो आरोपियों की कुल लगभग 50 लाख रुपए की संपत्ति को कुर्क किया है । यह दोनों आरोपी बिलरियागंज थाना क्षेत्र के करमैनी गांव निवासी है । इन आरोपियों के विरुद्ध 26 लाख रुपया का धोखाधड़ी करने का मुकदमा मुबारकपुर थाने पर दर्ज है ।