बूंदी: लंका कोतवाली पुलिस ने लंका गेट रोड स्थित किराना दुकान में चोरी करने वाले मुख्य आरोपी को पकड़ा, 2 की तलाश जारी
Bundi, Bundi | Feb 25, 2024 कोतवाली पुलिस ने लंकागेट रोड स्थित एक किराना की दुकान में हुई चोरी के दर्ज प्रकरण में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसआई सुनील त्यागी ने बताया कि 3 दिन पूर्व लंका गेट रोड स्थित सोमानी ट्रेडर्स एंड जनरल स्टोर की दुकान में करीब 2 लाख रुपये के सामान की चोरी हुई थी। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अजय मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। त्यागी ने बताया कि आरोपी नशे का आदि है, इस कारण चोरी करता है।