बूंदी: साथिनों ने 10% मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर न्यू कॉलोनी स्थित पूर्व विधायक के घट के बाहर किया प्रदर्शन सौपा ज्ञापन
Bundi, Bundi | Feb 25, 2024 अखिल राजस्थान महिला व बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ से जुड़ी साथिनो ने प्रदेश मंत्री अर्चना चित्तौड़ा की अगुवाई में पूर्व विधायक अशोक डोगरा को उनके निवास पर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में ग्राम साथिनो का मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ाने की मांग की गई। प्रदेश मंत्री अर्चना चित्तौड़ा ने बताया कि राज्य सरकार ने जो बजट वर्तमान में पारित किया है उसमें साथियों को भी जोड़ा जाए।