धमतरी: सोरिद स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में 18 दिनों से नहीं बुझी आग के खिलाफ वार्डवासी बैठे धरने पर
बता दे कि धमतरी शहर के सोरिद वार्ड स्थित बागतराई रोड के ट्रेंचिंग ग्राउंड में बीते 24 मई को लगी आग अब तक पूरी तरह नहीं बुझी है। कचरे के विशाल ढेर के भीतर अब भी आग सुलग रही है, जिससे लगातार जहरीला धुआं निकल रहा है। धुएं का असर दो किमी तक के रिहायशी इलाकों में है। धुएं से लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और घुटन हो रही है।