अहरौरा नगर में गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता पदयात्रा निकाली गई। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के नेतृत्व में यह एकता पदयात्रा निकाली गई थी। जिसमें राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ शामिल हुए। हाथ में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग इस एकता पदयात्रा में शामिल रहे।