एडीसीपी ने बुधवार 4 बजे बताया कि,महौली गांव थाना क्षेत्र महाराजपुर में पुलिस को सूचना मिली है कि 35 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पति के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ उसके बाद उसके सर पर घातक वार हुआ है। जिससे उसकी मृत्यु हुई है। अस्पताल जब ले जाया गया तो महिला को मृत घोषित कर दिया गया था। पति की तलाश की जा रही है।