सदर: प्रयागराज: फाफामऊ पुल से नदी में कूदा युवक, हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस
Sadar, Allahabad | Jul 1, 2026
प्रयागराज। जनपद के फाफामऊ पुल से गंगा नदी में कूदकर एक अज्ञात युवक ने अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची शिवकुटी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त (पहचान) के प्रयास किए जा रहे हैं।