भोगांव: रेलवे स्टेशन भोगांव की खाली भूमि पर रेलवे द्वारा कराई जा रही बाउंड्रीवाल का स्थानीय लोगों ने किया विरोध
भोगांव में रेलवे विभाग की खाली पड़ी भूमि पर रेलवे विभाग द्वारा बाउंड्री वॉल मंगलवार की दोपहर कराई जा रही थी। जिसका स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध करते हुए बाउंड्री वॉल को 22 फीट छोड़कर बाउंड्री वॉल कराई जाने की मांग की है। जिससे लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो।