विदिशा नगर: मानवता शर्मसार: ट्रक दुर्घटना के बाद माजा की बोतलों पर टूटी भीड़
विदिशा के भोपाल सागर बाईपास स्थित गिरधर कॉलोनी के पास शुक्रवार सुबह 9 बजे के लगभग एक ट्रक पलट गया। ट्रक में भरी माजा की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। हादसे के बाद मदद के बजाय सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और बोतलें लूटने लगे। ग्रांड भेलसा होटल के सामने अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया।