देहरादून: अग्निवीर को लेकर धामी कैबिनेट में आया बड़ा फैसला, बैठक में 26 प्रस्ताव हुए शामिल
अग्नि वीरों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला किया है। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्नि वीरों को उत्तराखंड के पुलिस, गृह और वन विभाग में 10 फ़ीसदी क्षैतिज आरक्षण देने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी है कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्ताव आए हैं