देहरादून: मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया, 5 जिलों में स्कूल बंद
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में बुधवार यानि 13 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।