पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में दर्दनाक हादसा, चौथी क्लास के छात्र की जिंदा जलकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Purnea East, Purnia | May 10, 2026
डगरूआ थाना क्षेत्र के सिखरमानी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शॉर्ट सर्किट से लगी आग में चौथी क्लास के छात्र की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 12 वर्षीय सादिक के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सादिक स्कूल से पढ़कर घर लौटा ही था कि अचानक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।