विदिशा नगर: सात दिन के पानी पर टिका कालियासोत बांध, सूखती बेतवा से बढ़ा जल संकट
जिले में जल संकट गहराने लगा है। रंगई से सांची तक बेतवा नदी लगभग सूख चुकी है, जिससे कालियासोत बांध में केवल सात दिन का पानी शेष बचा है। पहली बार जून महीने में भोपाल के हलाली डैम से पानी छोड़ने की मांग करनी पड़ी है। शनिवार सुबह 10:00 बजे सिंचाई विभाग के अनुसार हलाली बांध से प्रतिदिन 100 एमसीएफटी पानी छोड़ा जाता है।