खिरकिया: खिरकिया नगर के वार्ड क्रमांक 10 में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ठेका कर्मचारी।
Khirkiya, Harda | Jul 11, 2026 खिरकिया नगर के वार्ड क्रमांक 10 में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान एक कर्मचारी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद घायल कर्मचारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।