रघुराजनगर नगरी: किसान ले सकेंगे गैलन में 200 लीटर डीजल, कलेक्टर ने जारी किए आदेश,किसानों का दर्ज होगा रिकॉर्ड में जानकारी
मैहर जिले
मैहर जिले में कृषि कार्य के लिए किसान एक बार में गैलन के माध्यम से 200 लीटर तक डीजल प्राप्त कर सकेंगे। इस संबंध में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने पेट्रोलियम कंपनियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्व में सुरक्षा एवं नियंत्रण संबंधी कारणों से गैलन में डीजल दिए जाने पर प्रतिबंध लगाया गया था, जिसे पुन: बहाल दिया