मेदिनीनगर (डालटनगंज): राओमो ने रांची में ओबीसी आरक्षण 14 से बढ़ाकर 50% कर नौवीं अनुसूची में डालने के लिए केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
ओबीसी आरक्षण को 14 से बढ़ाकर 50% कर नौवीं अनुसूची में डालने, ओबीसी स्वतंत्र मंत्रालय गठन करने आदि मांग को लेकर ओबीसी के प्रमोशन में आरक्षण क्रीमी लेयर हटाने को लेकर चलाए जा रहे क्रमबद्ध आंदोलन के क्रम में रविवार को भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के एक प्रतिनिधि मंडल ने सात सूत्री मांग पत्र सौंपा।