मेदिनीनगर (डालटनगंज): चेकिंग अभियान के दौरान सदर पुलिस को कंटेनर से कुचलने की कोशिश, चियांकी में पुलिस ने 5 तस्करों को किया गिरफ्तार
चेकिंग अभियान में लगे मेदिनीनगर सदर पुलिस को रविवार की अहले सुबह एक कंटेनर से कुचलने की कोशिश की गई। इस घटना में पुलिस बाल बाल बच गई। इसी क्रम में पीछा कर की गई कार्रवाई में डालटनगंज-रांची मुख्य पथ पर चियांकी में हेरिटेज स्कूल के पास से 43 गोवंशयी पशु के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनमें दो भाई भी शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।