मेदिनीनगर (डालटनगंज): पंचमुहान स्थित दिगंबर जैन मंदिर में ध्वजारोहण के साथ प्रदूषण पर्व की शुरुआत, 11 दिनों तक चलेगा अनुष्ठान
मेदिनीनगर के पंचमुहान स्थित दिगंबर जैन मंदिर में ध्वजारोहण के साथ पर्युषण पर्व की शुरुआत हो गई। 11 दिनों तक यह अनुष्ठान चलेगा। पहले दिन मंगल पाठ का वाचन पूरे विश्व का मंगल हो,ऐसी कामना के साथ किया गया। इस तरह कल से पर्युषण पर्व के नियमित कार्यक्रम प्रात: अभिषेक, शांतिधारा, सामुहिक पूजन, दोपहर में पाठ, संध्या आरती, रात्रि भैया जी के द्वारा मंगल प्रवचन होगा।