जमुआ: जमुआ के दलिया पत्थर माइंस में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, आधा दर्जन घायल, एक के पैर में लगी गोली
Jamua, Giridih | Nov 11, 2025 जमुआ प्रखंड क्षेत्र के दलिया स्थित विवादित पत्थर माइंस में मंगलवार सुबह 8 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी है।