शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में एक 25 वर्षीय ट्रक चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार शाम अपनी नई पल्सर मोटरसाइकिल से ननिहाल लौटते समय उनकी बाइक एक जानवर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खंभे से जा भिड़ी। गंभीर रूप से घायल संदीप ने इलाज के दौरान बरेली ले जाते समय दम तोड़ दिया।