जहानाबाद: बाजार समिति मोड़ के पास अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, पइन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
जहानाबाद के राजा बाजार स्थित बाजार समिति मोड़ के पास पइन पर अवैध तरीके से निर्माण करने वाले 10 मकानों को चिन्हित करते हुए जेसीबी की मदद से ध्वस्त कराते हुए पईन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान सदर प्रखंड अंचलाधिकारी एवं नगर थाना अध्यक्ष के साथ मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी देखी गई।