चौपारण: चपरी गांव में जलभराव, कृष्णा सिंह का घर डूबा; ग्रामीण परेशान
पंचायत पांडेयबारा के चपरी गांव में भारी जलभराव के कारण कृष्णा सिंह का घर पूरी तरह जलमग्न हो गया है। कई अन्य घरों में भी पानी घुसने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित है।स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां से पानी की निकासी होती थी, उस पुराने पुल को बंद कर दिया गया है, जिससे जलजमाव की स्थिति बनी। ग्रामीण प्रशासन से त्वरित समाधान की मांग कर रहे हैं।