भादरा: भादरा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
भादरा के गांव गांधी बड़ी में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। विधायक संजीव बेनीवाल ने उनकी जीवनी व संगठन के महत्व पर विचार रखे। भाजपा पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कई स्थानीय नेता व कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।