पटना ग्रामीण: पटना में छठ पर्व के दौरान 6,000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात, सादे लिबास में भी रहेंगे मौजूद: पटना SSP
छठ पर्व को लेकर राजधानी पटना और गंगा घाटों पर 6 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। मंगलवार को शाम 5:00 बजे मीनार घाट पर मीडिया से बातचीत करते हुए पटना एसएसपी ने यह बात कही है। उन्होंने यह भी बताया कि घाटों पर महिला पुलिस कर्मी और सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।