पटना ग्रामीण: पटना सिटी में राजद नेता समीर सेठ ने छठ व्रतियों को पूजन सामग्री बांटी
लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। हालांकि छठ व्रती को महंगाई में थोड़ी राहत देने के लिए समाजिक संस्था और राजनीतिक दलों द्वारा व्रतियों के बीच पूजन सामग्रियों का भी निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। इस कड़ी में राजद नेता और पूर्व मंत्री समीर सेठ ने मंगलवार की दोपहर 1 बजे पटना सिटी में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया।