पटना ग्रामीण: पटना में ट्रैफिक SP अपराजित ने ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी दी, कलेक्टरेट घाट पर 10,000 वाहनों की होगी पार्किंग
ट्रैफिक एसपी अपराजिता ने मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 25000 स्थल को वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित की गई है। जिसमें कलेक्ट्रेट घाट पर सबसे बड़ी पार्किंग की व्यवस्था की गई है,जहां 10000 वाहनों की पार्किंग हो सकेगी। इस दौरान उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि गांधी मैदान के अंदर 2700 जगह को चिन्हित किया गया है।