आगर उज्जैन मार्ग तनोडिया सात मोरी के पास सोमवार शाम 7 बजे बाइक के सामने जंगली जानवर आ जाने से 35 वर्षीय बाइक चालक चन्दर सिंह निवासी तराना घायल हो गए जिन्हें उपचार लिया जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया है। बता दे कि बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे इसी दौरान बाइक असंतुलित हो जंगली जानवर से टकराई जिससे वह घायल हुए है।