बारियातू स्थित परियोजना +2 उच्च विद्यालय को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 06 में नामांकन के लिये परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्राधीक्षक सह विद्यालय प्रभारी एचएम रूपेश कुमार साव शुक्रवार संध्या 7 बजे बताया कि लातेहार स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 06 में नामांकन के लिये 150 परीक्षार्थियों के लिए 13 दिसंबर को केंद्र बनाया गया है।