रामनगर: लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर दलसराय के पास दो कारों की टक्कर, मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल
लखनऊ बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर दलसराय के पास दो कारें आपस में टकराई मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल।मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति मोड पर अचानक मुड़ गया।सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार को देखकर मोटरसाइकिल सवार घबरा गया। दो कारों में टक्कर हो गई।मोटरसाइकिल सवार गिरकर चोटिल हो गया। घटना बुधवार की रात करीब 9:00 की है।