दरभंगा: सिंघवारा: 16 वर्षीय किशोरी लापता, पुलिस ने जारी किया 'गुमशुदा की तलाश' अलर्ट, मानसिक रूप से बीमार, मदद की अपील
सदर थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। गुमशुदा किशोरी की पहचान रुची कुमारी के रूप में हुई है, जो ग्राम पूरा की निवासी बताई जा रही है। उसके पिता का नाम राजगीर सहनी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुची कुमारी दिनांक 02 अप्रैल 2026 को शाम करीब 05:00 से 06:00 बजे के बीच अपने घर से निकली थी, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी है।