कटनी ग्रामीण: बिलपुरा के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ते ग्रामीण पर भालू का हमला, सिर और चेहरा नोचा, हालत नाज़ुक
जंगलों में हिंसक वन्यजीवों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रैपुरा क्षेत्र के बिलपुरा जंगल में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक ग्रामीण पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।