जौनपुर: चौखड़ा गांव स्थित शारदा सहायक खंड-36 नहर पुलिया पर ट्रैक्टर की टक्कर से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
जौनपुर के तेजीबाजार थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव स्थित शारदा सहायक खंड-36 नहर पर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए। आपको बता दें कि चौखड़ा गांव निवासी गंगा गौतम अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ किसी कार्य से बाहर गए थे।