देवबंद के नूनाबड़ी गांव में वर्षों से लंबित पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।