घोड़ाडोंगरी: आम के पेड़ से आम तोड़ते समय गिरी 9 वर्षीय बालिका, गंभीर घायल ग्राम गोलाई बुजुर्ग की घटना
मामला बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोलाई बुजुर्ग का है जहां आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ने के दौरान 9 वर्षीय बालिका अचानक पेड़ से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई जिसमें बालिका को गंभीर चोट आई है जिसे फिलहाल जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुहाना पिता अर्जुन इवने उम्र 9 वर्ष निवासी ग्राम गोलाई बुजुर्ग की रहने वाली है।