डेहरी: डेहरी में मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, पुलिस पहचान में जुटी
Dehri, Rohtas | May 17, 2026 डेहरी में मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, पहचान में जुटी पुलिस डेहरी के रेलवे पाली गुमटी के समीप डीएफसीसी रेल लाइन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात मालवाहक ट्रेन से कटकर एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।