आदित्यपुर गम्हरिया: आदित्यपुर नगर निगम के पदाधिकारियों की मनमानी के खिलाफ पूर्व पार्षदों का कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू
आदित्यपुर नगर निगम के पदाधिकारियों की मनमानी व कार्यशैली के खिलाफ पूर्व पार्षदों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन और भूख हड़ताल शनिवार सुबह करीब दस बजे से शुरू हुआ. गंदगी से बजबजाती निगम कार्यालय के समीप दर्जन भर पूर्व पार्षद आमरण अनशन और भूख हड़ताल पर बैठे हैं. मगर नगर निगम में बैठे अधिकारियों की असंवेदन शीलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूर्व से