विदिशा की ऐतिहासिक रामलीला अपने 125 में वर्ष में प्रवेश कर चुकी है, 5 दिन की लीलाओं का मंचन भी किया जा चुका है। जिसे देखने के लिए दर्शक बड़ी दूर-दूर से आ रहे हैं। आगामी 21 जनवरी को श्री राम बारात का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भगवान राम के साथ लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न भी दूल्हा बनकर निकलेंगे माधवगंज से मुख्य मार्गो से होते हुए यह बारात रामलीला मैदान पर पहुंचेगी।