केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सीसीटीएस एवं ऑनलाइन सर्वे के आधार पर देशभर के थानों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें चूरू जिले के रतननगर थाना को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। देश के टॉप टेन पुलिस थानों में रतननगर थाना शामिल हुआ है। वहीं राजस्थान में रतननगर थाना पहले स्थान पर रहा है।