नावकोठी: टेकनपुरा में करेंट से मौत पर परिजनों ने बीपीआरओ को दिया आवेदन, मुखिया प्रतिनिधि ने बिजली विभाग पर लगाया आरोप
नावकोठी प्रखंड के डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा में रामनवमी के दिन बिजली करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक के आश्रित को 45 दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग की ओर से कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। इस सिलसिले में मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार पमपम और मृतक के परिजनों ने बीपीआरओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।