राजगढ़: राजगढ़ में चीता KP3 घूम रहा, कालीपीठ में दिखा, वन विभाग GPS से कर रहा ट्रैकिंग, ग्रामीणों में दहशत
शिवपुरी के कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता KP3 शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे राजगढ़ जिले के कालीपीठ क्षेत्र में पहुंच गया। चीते के पहुंचने की तस्वीरें सामने आने के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है। ग्रामीणों ने अपने पशुओं और बच्चों को लेकर सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चीता फिलहाल कालीपीठ थाने से लगभग 300 मीटर दूर एक पेड़ की छांव में आराम करता देख