खातेगांव: खातेगांव में मोहर्रम परंपरा के साथ निकला ताजियों का जुलूस, शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ विसर्जन
शनिवार शाम 5 बजे खातेगांव नगर के जवाहर चौक चौपाटी पर मोहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा धार्मिक आस्था एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ ताजियों का जुलूस एवं अखाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोहर्रम कमेटी खातेगांव के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के विभिन्न मोहल्लों से आए 26 ताजिए, दुलदुल एवं बुराक शामिल हुए।