राठ: राठ क्षेत्र के कैथा मोड़ के पास जंगली सूअर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Rath, Hamirpur | May 3, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के कैथा मोड़ के पास तेज रफ्तार एक मोटरसाइकिल जंगली सूअर से टकरा गई। जिससे हुए हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई तथा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।