ललितपुर: शहर की गल्ला मंडी के पीछे हाईवे किनारे खड़े ट्रक में भीषण आग लगने से ट्रक जलकर हुआ खाक, घंटों उठती रही आग की भारी लपटें
ललितपुर शहर की नवीन गल्ला मंडी के पीछे हाईवे किनारे खड़े हुए ट्रक में बुधवार दोपहर के समय अचानक भीषण आग लग गई। जिसके चलते देखते ही देखते ट्रक से आग की भारी लपटे उठने के कारण क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। लोगों द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। परंतु समय से दमकल की गाड़ी न पहुंचने के कारण देखते ही देखते ट्रक जलकर राख हो गया।